भरतपुर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र पुराना अस्पताल में गत दिनों हुई करीब 15 लाख के कीमती उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छह अक्टूबर की रात अज्ञात चोर अस्पताल से 15 लाख रूपये की कीमत की एक्सरे एक्सपोजर मशीन, एक्सरे पॉवर कन्ट्रोल, एक्सरे कॉपर प्लेट, एसी, स्टेब्लाईजर, ऑनलाइन यूपीएस आठ बैटरियां एवं फेस पॉवर केबिल की चोरी करके रफूचक्कर हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस ने सैंकडों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर रामू निषाद (23) और महेश उर्फ सूखा (19) को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित