मुरैना , फरवरी 20 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल के महिला वार्ड के मरीजों के अटेंडर प्रतीक्षालय में एक अधेड़ का शव मिलने से अस्पताल में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव का पता उस समय लगा जब मरीजों के अटेंडर प्रतीक्षालय में मरीजों को बंटने वाला भोजन लेने लिए आए। बताया गया है कि पहचान के लिए मृतक के कपड़ों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से पहचान के लिए कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। उसकी जेब में तीन रोटियां, मिर्ची और नमक बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित