भरतपुर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान में भरतपुर के जनाना अस्पताल के पालना गृह में रविवार को एक नवजात बच्ची मिली।
डॉक्टर विपिन डागुर ने बताया कि बच्ची को देखकर अनुमान है कि उसका जन्म छह से आठ घंटे पहले हुआ है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी सामान्य जांच की जा रही है।
बच्ची को पालना गृह में छोड़कर जाने वाले व्यक्ति ने उसके पास दूध से भरी बोतल भी रखी थी। बच्ची के रोने पर अस्पताल स्टाफ का ध्यान उस पर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित