नयी दिल्ली , मार्च 22 -- कांग्रेस ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सात उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम सूची रविवार को जारी की।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है।

पार्टी ने गोसाईगांव से जोसेफ हसदा, डोटमा (सु) से बिरखांग बोरो, बिजनि से रजत कांति साहा, भेरगांव से आंचुला ग्वारा डाइमरी, माजबत से नारायण अधिकारी, हाफलोंग (एसटी) से निर्मल लंगथासा और कटिगोरा से अमर चंद जैन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित