रायपुर , मई 10 -- ) असम में भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने हिमंता बिस्वा सरमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरमा के नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सांस्कृतिक गौरव, शांति और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि "विकसित असम" के संकल्प को साकार करने में सरमा का नेतृत्व और दूरदर्शी सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसेवा, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के लिए सरमा के प्रयासों ने असम की प्रगति को नई गति दी है। उन्होंने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि सरमा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित