बस्ती , अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के तेलियाजोत में असम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को एक श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर असम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा उनके पैतृक गांव तेलियाजोत में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाये गये है। पार्किग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बस्ती में कार्यक्रम प्रस्तावित है जहां पर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी किया जा रहा है। मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित