अलवर , मार्च 21 -- राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने असम में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव को लेकर वहां के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वाशर्मा पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी बोली पूरी तरह संवैधानिक नहीं है और वह जाति धर्म के नाम पर खुलेआम बोलते हैं।
श्री जूली ने शनिवार को ईदगाह पर नमाज के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह को असम चुनाव का काफी अनुभव है और काफी लंबे समय से वह वहां के प्रभारी रहे हैं। अभी भी वहां वह काम कर रहे हैं।
असम में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर श्री जूली ने कहा कि उनके कांग्रेस छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वाशर्मा जो संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनते हैं, लेकिन जाति, धर्म की बात कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित