नयी दिल्ली , मई 04 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि इन दोनों राज्यों में उसने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट 'चोरी' की है।
श्री गांधी ने दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर सोमवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि असम और बंगाल ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जहां भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से चुनाव परिणामों को प्रभावित किया।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में 100 से अधिक सीटें 'चोरी' की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित