देवरिया, मई 04 -- बंगाल,असम और पांडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचण्ड जीत पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला़कर जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय पर समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।इन राज्यों की जनता ने भाजपा के विकास, सुरक्षा और सम्मान की राजनीति को चुना है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित समस्त कार्यकर्ताओं को इस महाविजय की बधाई एवं शुभकामनाए। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने टीएमसी के भ्रष्टाचार और बेलगाम कानून व्यवस्था वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया है। अब भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को एक नयी पहचान दिलायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित