पटना , सितंबर 19 -- िहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने शनिवार को कहा कि नगर निगमों से लेकर विभिन्न विभागों और संस्थानों में कार्यरत लाखों असंगठित कामगारों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रही है और आगे इस लड़ाई को और मजबूत करेगी।
श्री राम ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कामगार वेतन, रोजगार की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियों और श्रम अधिकारों से जुड़े अनेक सवालों का सामना कर रहे हैं। ये कामगार दिन-रात मेहनत कर शहरों और समाज की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें उनके श्रम के अनुरूप उचित पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित