पटना , अक्टूबर 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए अपने संदेश में कहा कि अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी निवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का भी उल्लेख किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित