पटना , अगस्त 17 -- जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से वह मर्माहत हैं।

श्री कुमार ने मृत श्रद्धालुओं के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि राज्य सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि घायलों के समुचित इलाज तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित