भरतपुर , अक्टूबर 11 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंचायत चुनावों से पहले ही अवैध हथियारों की खेप लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से पांच अवैध हथियार और 38 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि ग्वालियर से करौली जा रही एक निजी बस में सवार आदित्य सिंह ठाकुर के बैग की तलाशी ली तो उसमें दो देसी पिस्तौल .32 बोर, दो मैगजीन, दो देसी कट्टे .315 बोर और एक पौना .315 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा .32 बोर के 18 और .315 बोर के 20 जिंदा कारतूस मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित