अवैध हथियार रखने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियार बरामदबारां , जून 19 -- राजस्थान में बारां के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि शस्त्र अधिनियम मामले में वांछित जगमाल (36) को गिरफ्तार करके उससे एक टोपीदार बंदूक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ महीने से फरार था। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित