बुरहानपुर , अगस्त 29 -- मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के थाना खकनार पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर से तीन हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और दो मैग्जीन बदामद किये जिसकी कुल कीमत 74300 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर सुरेश महाले के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीले रंग की टी शर्ट एवं नीले रंग की लोवर पहने है, जो गिट्टी खदान रोड़ नाले के पास, ग्राम जामनिया में एक बैग लेकर खड़ा है, जिसके बैंग में अवैध हथियार है ।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। पकड़े गये आरोपी का नाम मो. अंसार पिता अलमदीन चौधरी निवासी 121 आलम खुर्द थाना कैराना जिला सामली (उ.प्र.) है। उसके कब्जे तीन हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, दो खाली मैग्जीन मिली जिसकी कुल कीमत 74300 है। आरोपी के खिलाफ थाना खकनार में अपराध क्रमांक 402/2026 धारा 25(1-बी)(ए) शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित