पटना, जुलाई 11 -- बिहार में पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया तथा 5.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को रसलपुर गांव में जमीन विवाद के दौरान अवैध हथियार का प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक अभियुक्त को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान धनरूआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में मादक पदार्थ (गांजा) रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 5.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित