मुरैना , सितंबर 27 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम खेड़ा कला स्थित सिकरवार ढाबा के पीछे से देशी और मसाला शराब की आठ पेटियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अवैध शराब के कारोबार से कब से जुड़ा है तथा इस कारोबार में उसके साथ कितने अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित