सतना , अक्टूबर 02 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में सिंहपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की है।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशन मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागौद-कालिंजर मार्ग पर महतैन खनगढ़ मोड़ के पास कार्रवाई की। पुलिस ने ऑटो से 300 पाव यानी 54 लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत 34 हजार 600 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत का ऑटो और 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक पाण्डेय उर्फ कल्लू (28), निवासी इटौरा, जिला पन्ना को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित