अलवर , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में अलवर जिले के मुबारिकपुर गांव में पुलिस ने शराब बनाने के ठिकानों पर धावा बोलकर मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टियों को तोड़कर करीब 20 हजार लीटर वाश को नष्ट कर दिया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे ठिकानों को निशाना बनाया। बड़ी मात्रा में मिली वाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब बनाने के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।
चुनावी माहौल में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा और कसा गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर पुलिस का दल लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित