भरतपुर , फरवरी 23 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास कस्बे में सोमवार को रसद विभाग के दल ने अवैध रूप से गैस भरने (रिफिलिंग) के मामले में तीन दुकानों पर कार्रवाई करके मौके से 11 घरेलू सिलेंडर और दो छोटे सिलेंडर जब्त किये।
रसद विभाग के सूत्रों ने बताया कि कस्बे में सतीश किराना स्टोर, सिंघल एंटरप्राइजेज एवं अशोक इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुई इस कार्रवाई से कस्बे में घरेलू गैस की कालाबाजारी में लगे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों ने बताया कि हनुमान चौक के समीप घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से खाली सिलेंडरों में गैस भरने और उनके अवैध भंडारण की सूचना पर यह कार्रवाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित