भीलवाड़ा , अगस्त 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप को जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल रीको क्षेत्र में गश्त कर रहा था, इसी दौरान संदिग्ध लगने पर एक पिकअप को रुकवाया गया, तो उसमें बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन जब्त करके मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित