भीलवाड़ा , मार्च 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर अवैध बजरी के स्टॉक से डंपर भरते हुए वाहन जब्त किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि सालरिया क्षेत्र में अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक जमा किया गया है, जहाँ से डंपरों में बजरी भरी जा रही है। दल ने मौके पर दबिश देकर बजरी भर रहे वाहनों को घेर लिया।

पुलिस ने बताया कि मौके से जब्त किए गए वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित