भीलवाड़ा , जुलाई 23 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में जीवा का खेड़ा गांव के पास गंगा बनास नदी में दिन-दहाड़े हो रहे अवैध बजरी खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए अवैध बजरी खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करके थाने में खड़ा करवाया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह जीवा का खेड़ा के पास बनास नदी क्षेत्र में दबिश दी गयी। इस दौरान नदी में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी का खनन करते हुए पाये गये। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और थाने लाकर खड़ा करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित