भीलवाड़ा , फरवरी 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने पोटला स्थित चंद्रभागा नदी में बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों गुरुवार को बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक अर्जुनलाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस के तीन दलों का गठन किया गया। इन दलों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रभागा नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बजरी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जब्त करके चालक रतनलाल जाट, सोनू और देवी नायक को हिरासत में लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित