हनुमानगढ़ , जुलाई 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में रसद विभाग ने मंगलवार को एक दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से संग्रहित एक हजार 588 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया।

जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार घोड़ेला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला एवं श्री पुरुषोत्तम के दल ने सुबह करीब सवा नौ बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित दुकान की जांच की। कार्रवाई के दौरान दीपक कुमार की दुकान एवं उससे संबंधित गोदाम में बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ रखा मिला।

उन्होंने बताया कि जांच में दुकान एवं गोदाम से कुल एक हजार 588 लीटर पैट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ। विभाग ने मौके पर ही समस्त पेट्रोलियम पदार्थ के साथ विक्रय में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित