मुरैना , अगस्त 01 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में शनिवार को पुलिस ने अवैध पत्थर का परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है जबकि चालक मौके से फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रहीं थीं कि मुरैना के न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप अवैध पत्थरों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रालियां की मंडी संचालित है। पुलिस ने एक योजनाबद्ध तरीके से पत्थर मंडी के चारों तरफ अन्य वाहनों के जरिए रास्ता बंद कर दिए थे कि कहीं पत्थर माफिया के लोग पुलिस को देखकर कहीं ट्रैक्टरों को लेकर भाग न सकें,लेकिन उसके बाबजूद भी कुछ ट्रैक्टर चालकों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर भागने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट भी गए।
पुलिस ने पलटे हुए ट्रैक्टर ट्रालियों को जेसीबी की मदद से सीधा कर कर पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित