मुरैना , अक्टूबर 25 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इस्लामपुरा में छापेमारी कर दो घरों से करीब 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दोनों स्थानों पर अचानक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बरामद पटाखों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित