चंडीगढ़ , अगस्त 17 -- चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों से चल रही अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने आज से मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की ओर से सीटीयू मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यूनियन के महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में लंबे समय से अवैध बसों का संचालन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में यूनियन कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सतिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 बस स्टैंड के पीछे बड़ी संख्या में निजी बसें खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन बसों को यहां खड़ा करने और संचालित करने की अनुमति किसने दी है। उन्होंने कहा कि प्रमुख बस स्टैंड के पीछे खुले तौर पर निजी बसों की पार्किंग और संचालन होने के बावजूद इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित