यमुनानगर , नवंबर 10 -- हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस चौकी बाल छप्पर की टीम ने अवैध देसी कट्टे और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत पुलिस चौकी बाल छप्पर की टीम ने यह कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित