भीलवाड़ा , मई 05 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे डोडाचूरा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल ने फूलियाकलां में बीड़ के बालाजी मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को देखा तो उसे रोककर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान गोपाल कुम्हार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि संदेह होने पर जब पुलिस ने गोपाल की तलाशी ली, तो उसके पास से एक किलो 664 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित