फिरोजाबाद , सितंबर 18 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जांच के दौरान अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार पिता पुत्र को शुक्रवार को वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

थाना रसूलपुर प्रभारी के अनुसार गुरुवार शाम को जांच के दौरान फतेहाबाद रोड पर वरी चौराहे पर दो लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 4994 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गए रिहान अली और उसका पुत्र सचिन अली है जो जनपद आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में गढी ढक्कन का निवासी है। पिता पुत्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक करवाई के बाद आज जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित