सीतापुर , जून 16 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना रामकोट अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर मोड से सलेमपुर जाने वाली सड़क पर सोमवार देर रात थाना रामकोट पुलिस ने जांच के दौरान एक कार से 14 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकार नगर सीओ सिटी कपूर कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 15 , 16 जून की मध्यरात में थाना रामकोट पुलिस मिर्जापुर मोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान सीतापुर की तरफ से एक होंडा सिटी कlर के चालक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा कlर को चारों तरफ से घर कर उसमें बैठे आशीष अकेला को हिरासत में लिया।
कlर की पिछली सीट से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई जिसमें अवैध गांजा भरा हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि मौके पर राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करके वीडियो ग्राफी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर गांजे का कुल वजन 14 किलो 400 ग्राम पाया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त में बताया कि वह यह गंlजा शहर सीतापुर, मैगलगंज और शाहजहांपुर में ऊंचे दामों पर बेचता था। बरामद कार् अभियुक्त की माता के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अभियोग दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित