अलवर , मार्च 20 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शाम को पुलिस दल ने जिला विशेष दल (डीएसटी) के साथ मिलकर घेघोली गांव के पहाड़ क्षेत्र में अचानक दबिश देकर अवैध खनन में प्रयुक्त छह ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त किया। पुलिस को देखकर अवैध खनन में लिप्त आरोपी मौके से फरार हो गये। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया।
सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन के चलते यहां की छोटी-छोटी पहाड़ियां पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं। यह इलाका उद्योग नगर थाने के बिल्कुल समीप है, उसके बावजूद यहां अवैध खनन का कारोबार बेरोक टोक चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित