पटना , मई 11 -- ान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री कुमार सोमवार को अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर राज्य में वैध एवं अवैध खनन गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बंद पहाड़ों की कटाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भू-वैज्ञानिकों से बातचीत के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित