बारां , जुलाई 18 -- राजस्थान में बारां में अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शनिवार को बताया कि थानाधिकारी नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने गूगलहेड़ी क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को जब्त किया। इसी प्रकार इकलेरा क्षेत्र से भी अवैध मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को भी जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध खनन से संबंधित मामलों की सूचना खनिज विभाग को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित