बारां , मई 28 -- राजस्थान में बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी और डम्पर जब्त किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विशेष दल (डीएसटी) को क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर दल ने देर रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करके खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक डंपर और एक कार जब्त की।
सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध खनन कार्य में लगे कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित