अलवर , जून 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अवैध पत्थरों से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल खान, (25), शहजाद खान (30), मजीद खान (35) और खुशी मोहम्मद (30 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित