बारां , जून 06 -- राजस्थान में बारां के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बजरी और पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शनिवार को बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान फूंदाजी की टापरियों की ओर से कोयला रोड पर दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियां आती दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर जांच की तो एक में बजरी और दूसरी ट्रॉली मेंअवैध खनन किये गये पत्थर रखे थ। दोनों ट्रालियों को जब्त कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित