शिवपुरी , अक्टूबर 29 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के ग्राम टोगरा में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर मोरम का अवैध उत्खनन पाए जाने पर जिला प्रशासन ने खदान का पट्टा निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर की गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने स्वीकृत खनिज रियायतों के भौतिक सत्यापन के लिए उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्वीकृत क्षेत्र से बाहर मोरम का उत्खनन और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित खदान का पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की। उक्त क्षेत्र में मोरम उत्खनन के लिए सुरेश के नाम से पट्टा स्वीकृत किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित