कुशीनगर , मई 17 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अवैध शराब बिक्री , परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना हनुमानगंज पुलिस ने थाना हनुमानगंज क्षेत्र से दो अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी शराब, सहित तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की प्रसाद पुत्र राजेश्वर प्रसाद साकिन मधुसूदन पकरी थाना लालगंज जनपद वैशाली बिहार तथा पवन कुमार पुत्र शकल राम वार्ड नं0 04 महमदपुर थाना विभेतीपुर जनपद समस्तीपुर शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित