भरतपुर , मई 08 -- राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की 60 पेटियां बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करके पार्वती नदी के पास विजुआपुरा गांव के हार क्षेत्र में एक वाहन को रोका गया तो वाहन में सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गये। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की 60 पेटियां बरामद हुई। जिनमें कुल 720 बोतल थीँ।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित