रायपुर , जुलाई 02 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अल नीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप खेती की योजना बनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा और सक्ती दौरे के लिए रवाना होने से पहले गुरुवार को रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "किसानों के साथ सरकार है। मौसम विभाग ने पहले से ही बता दिया है कि मानसून कमजोर रहेगा. हम भी किसानों को लगातार अवगत करा रहे हैं कि मानसून के हिसाब से खेती-किसानी की योजना बनाएं।"मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका आज सक्ती दौरा प्रस्तावित है, जहां वह भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित