अल्मोड़ा , मई 04 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चार दिनों से लापता आरक्षी का शव सोमवार को गहरी खाई से बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भतरौजखान थाना में तैनात शेरपुर हरिद्वार निवासी आरक्षी संजीव चौधरी पिछले चार दिनों से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।
आज अल्मोड़ा के भिकियासैंण थाना से राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) को सूचना मिली कि हुंडई क्रेटा मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है।
अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 300 मीटर गहरी खाई में तलाशी अभियान चलाया। गहरी खाई से शव बरामद हुआ। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित