अल्मोड़ा , अक्टूबर 29 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 10.885 किलोग्राम गांजें के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 2,72,125 रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत जनपद में सघन जांच की जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्मैक, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम की ओर से रगड़ गाड़ तिराहे पर जांच की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित