अल्मोड़ा , अक्टूबर 17 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ग्राम पंचायत और निकाय स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, देहरादून के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लगने वाले शिविरों में आमजन को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ने के लिए नामांकन किया जाएगा।
यही नहीं पात्र लाभार्थियों के जनधन खाते खोले जाएंगे और निष्क्रिय जनधन खातों को दोबारा सक्रिय कराया जाएगा। जनधन खातों के साथ सामान्य बैंक खातों में भी केवाईसी अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित