अल्मोड़ा , मार्च 29 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के देघाट में रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देघाट के ग्राम चिंतोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुआ है। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह की ओर से देघाट पुलिस को दी गई।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दर्शन सिंह (24) और चन्दन सिंह (24) निवासीगण ग्राम चिन्तोली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह (24) और नरेन्द्र सिंह (18) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित