अल्मोड़ा , मार्च 10 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अधोमानक और स्पूरियस दवाओं की रोकथाम के लिए औषधि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण कर दवाओं की गुणवत्ता की जांच की।

औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि अपर आयुक्त से प्राप्त निर्देशों के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित केंद्रीय औषधि भंडार डिपो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच प्रकार की औषधियों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए औषधि विश्लेषणशाला भेजे गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपलब्ध दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में रखी दवाओं के क्रय बिल, वाउचर और अन्य अभिलेखों का भी गहन सत्यापन किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी दवाएं विश्वसनीय स्रोतों से खरीदी गई हैं और उनकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित