अल्मोड़ा , जुलाई 23 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के बांगीधार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के कुछ छात्र-छात्राओं और एक शिक्षिका के बीच हुए विवाद की जांच का निर्णय लिया गया है।
जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति 26 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी। सल्ट की उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट के अनुसार इस प्रकरण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की ओर से विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), अभिभावक संघ और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित