नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने समावेशी विकास, शिक्षा, कौशल विकास, अवसंरचना और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदायों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज बताया कि मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स श्रीकृष्णा ने कर्नाटक सरकार के साथ मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, पीएमजेवीके, पीएम विकास, छात्रवृत्तियां, उम्मीद और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण तथा अवसंरचना विकास के उद्देश्य से शुरू की गई अन्य पहलों के कार्यान्वयन और प्रगति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से योजनाओं के शीघ्र लाभ और पहुंच को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित