पिथौरागढ़ , सितंबर 26 -- उत्तराखंड के आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी नहीं किए जायेंगे।
पिथौरागढ़ के धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी के अनुसार दरअसल इस अवधि के दौरान व्यास घाटी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 (अल्ट्रा मैराथन) का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि इस अवधि में केवल मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को ही परमिट जारी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी योजना इस तरह बनाएं कि 19 अक्टूबर से पहले या 26 अक्टूबर के बाद ही क्षेत्र में पहुंचें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित